टीएल बैठक – अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना/ मैहर , 28 फरवरी. कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मैहर जिले के विभागीय अधिकारियों की टीएल बैठक ली गई।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा में पाया गया कि जीडीए, पशुपालन, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, एमपीआरडीसी, इलेक्शन, पीआईयू, जल निगम विभाग, कृषि कल्याण विभाग, आयुष्मान, रेवेन्यू ईआरएस, विभागो की शिकायत में कमी आई है। इसके आलावा जिन विभागो में शिकायते बढ़ी है, उन सभी विभागो को सीएम हेल्पलाइन में शिकायतो का निराकरण कर शिकायतकर्ता की सहमति से शिकायत बंद करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर एसडीएम मैहर सुरेश जादव, एसडीएम अमरपाटन आरती यादव, एलडीएम गौतम शर्मा, सीएमओ सौम्या मिश्रा, लालजी ताम्रकार, सीईओ जनपद प्रतिपाल बागरी, परियोजना अधिकारी गौरव शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article