उज्जैन-भोपाल के मध्य आज से स्पेशल ट्रेन

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 21 जून. रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए उज्जैन-भोपाल-उज्जैन के मध्य शुक्रवार से 15-15 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो मार्ग में मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी. इस गाड़ी में 07 सामान्य, 02 एसएलआरडी सहित 09 कोच रहेंगे.

रेलवे के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह ट्रेन 09313 और 09314 भोपाल-उज्जैन के बीच 21 जून से 05 जुलाई तक चलेगी. ये ट्रेन प्रतिदिन उज्जैन से रात 20 बजे प्रस्थान कर 20.32 बजे मक्सी, 21.48 बजे शुजालपुर, 22.33 बजे सीहोर, 23.33 बजे संत हिरदाराम नगर, मध्य रात्रि 00.05 बजे भोपाल पहुंचेगी.

वापसी में 22 जून से 6 जुलाई तक रोज 09314 भोपाल-उज्जैन स्पेशल ट्रेन तक प्रतिदिन भोपाल स्टेशन से मध्य रात्रि 00. 40 बजे प्रस्थान कर, 01.08 बजे संत हिरदाराम नगर 01.38 बजे सीहोर, 02.22 बजे शुजालपुर, 03.28 बजे मक्सी, 04:20 बजे उज्जैन स्टेशन पहुंचेगी. ————

Share This Article