प्रत्येक वोट जरूरी है” पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है
  • प्रथम 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये का होगा पुरस्कार
  •  चयनित 10 प्रतिभागियों को 5100 रुपये का दिया जाएगा विशेष पुरस्कार

विजयी प्रतिभागियों को यह मिलेगी पुरस्कार राशि

  • प्रथम पुरस्कार – ₹51,000 एवं प्रमाण पत्र
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹21,000 एवं प्रमाण पत्र
  • तृतीय पुरस्कार – ₹11,000 एवं प्रमाण पत्र
  • 10 प्रतिभागियों को 5,100-5,100 रुपये का विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
  • नियम एवं शर्तें
  • प्रतिभागी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • एक प्रतिभागी की एक प्रविष्टि अधिकतम 25 से 30 शब्दों की मान्य होगी।
  • प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण एवं हिंदी भाषा में होना चाहिए।
  • प्रविष्टि में किसी भी उत्तेजक या आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
  • प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी जरूर लिखें।
  • पुरस्कार के लिए श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
  • प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024 है।
Share This Article