5वीं-8वीं के छात्र 10 मई तक अंकसूची में करवा सकते हैं सुधार

Satnafirst Desk
2 Min Read
 सतना 8 मई. राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड पैटर्न पर हुई इस परीक्षा अंकसूची भी जारी हो गई है। यदि किसी विद्यार्थी की अंकसूची में कोई त्रुटि है तो वह 10 मई तक सुधार करवा सकते हैं। साथ ही छःमाही परीक्षा व प्रोजेक्ट के विषयवार प्राप्तांकों की प्रविष्टि ना होने की स्थिति में भी सुधार करवा सकते हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार प्रावधिक अंकसूची में विद्यार्थी प्रोफाइल की प्रविष्टियों, विद्यार्थी का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम में सुधार एवं परीक्षा पोर्टल पर छःमाही परीक्षा व प्रोजेक्ट के विषयवार प्राप्तांकों की प्रविष्टि न होने की स्थिति में 10 मई तक स्कूल प्राचार्य के सामने आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।

एमपीटास पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिये आवेदन 15 मई तक

WhatsApp Group Join Now

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत सत्र 2022-23 एवं 2023-24 के लिये ऑनलाईन आवेदन एमपीटास पोर्टल पर 15 मई तक किये जा सकेंगे। सहायक संचालक ने जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं निजी संस्थाओं के प्राचार्यों को सूचित किया है कि संस्था में अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाईन आवेदन पोर्टल में कराना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि उपरांत यदि कोई विद्यार्थी आवेदन भरने से वंचित रह जाता है, तो इसके लिये विद्यार्थी एवं संस्था प्रमुख स्वतः जवाबदार होंगे।

Share This Article