भोपाल, 22 अप्रैल. रेल प्रशासन ने गर्मियों के दौरान भीड़ को कम करने के लिए रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य साप्ताहिक सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 11-11ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.
रेल्वे के पीआरओ नवल अग्रवाल के अनुसार गाड़ी संख्या 02174 रीवा से सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार 20 अप्रैल से 11 मई एवं 15 जून से 27 जुलाई तक रीवा से 12:30 बजे प्रस्थान कर, 13:20 बजे सतना, 13:50 बजे मैहर, 14:50 बजे कटनी मुड़वारा, 16:10 बजे दमोह, 17:15 बजे सागर, 18:45 बजे बीना, 21:15 बजे विदिशा और रात्रि 21:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी.
इसी प्रकार 02173 रानी कमलापति-रीवा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार 20 अप्रैल से 11 मई 2024 एवं 15 जून से 27 जुलाई तक रानी कमलापति स्टेशन से 22:15 बजे प्रस्थान कर, 23:08 बजे विदिशा, अगले दिन मध्य रात्रि 00:20 बजे बीना, 01:30 बजे सागर, 02:40 बजे दमोह, 04:10 बजे कटनी मुड़वारा, 05:35 बजे मैहर, 06:15 बजे सतना और सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी. इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे.
