सतना, 28 अप्रैल. कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोश गुप्ता के संरक्षण में ग्रीश्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 मई से 30 मई तक किया जायेगा। उन्होने बताया कि जिला मुख्यालय स्तर पर 8 खेलों का प्रशिक्षण प्रातः 5ः30 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक दिया जायेगा। इसी प्रकार विकासखंड स्तर पर 2 खेलों का प्रशिक्षण खेल विभाग के ब्लाक समन्वयक एवं सहयोगी खेल प्रभारियों के द्वारा प्रातः 5ः30 बजे से प्रातः 7ः30 बजे तक दिया जायेगा।
प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय में शासकीय उत्कृश्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-2 सतना के खेल मैदान का चयन प्रशिक्षण के लिये किया गया है। इसके अलावा प्रियबंदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरला के स्पोर्ट ग्राउंड में फुटबाल, बास्केटबाल और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होने बताया कि विकासखंड स्तर पर नागौद, मझगवां, मैहर, रामपुर बघेलान, अमरपाटन, उचेहरा और रामनगर के खेल मैदान में प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में बालक और बालिका शामिल हो सकते हैं। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिये पंजीयन 1 मई से खेल मैदान में उपस्थित होकर कराया जा सकता है। खेल विभाग द्वारा पेयजल, खेल मैदान एवं अन्य सुविधायें निःशुल्क उपलब्ध कराई जायेंगी।
WhatsApp Group Join Now
