सतना 29 अप्रैल. खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की सेलिंग विधा का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 29 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर सतना में आयोजित हुआ।
प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रतिभा चयन में ऐसे बालक और बालिका भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म वर्ष 2012 से 2016 के बीच हुआ है। विभाग द्वारा ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिये न्यनूतम शारीरिक ऊंचाई भी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार वर्ष 2012 के बालक प्रतिभागियों के लिये न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 154 सेंटीमीटर और बालिकाओं के लिये 164 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
इसी प्रकार वर्ष 2013 के बालक प्रतिभागियों के लिये 149 सेंटीमीटर और बालिकाओं के लिये 158 सेंटीमीटर, वर्ष 2014 के बालकों के लिये 144 सेंटीमीटर और बालिकाओं के लिये 151 सेंटीमीटर, वर्ष 2015 के बालकों के लिये 139 सेंटीमीटर और बालिकाओं के लिये 146 सेंटीमीटर तथा वर्ष 2016 के बालक प्रतिभागियों के लिये 134 सेंटीमीटर और बालिकाओं के लिये 130 सेंटीमीटर न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई निर्धारित है।
प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि चयन कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेज में से आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति लानी होगी। प्रतिभागियों को यात्रा, आवास और भोजन का व्यय स्वयं वहन करना होगा। इस संबंध की अधिक जानकारी नरेंद्र सिंह के मोबाईल नंबर 9167783061 एवं अनिल शर्मा के मोबाईल नंबर 8871127817 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।
WhatsApp Group Join Now
