सतना, 10 मई. वर्ष 2024-25 में मध्यप्रदेश राज्य अकादमी जबलपुर द्वारा तीरंदाजी की विभिन्न विधाओं का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 11 और 12 मई को रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जबलपुर में आयोजित किया जा रहा है।
प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सतना ने बताया कि चयन कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार 11 मई को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे से इंडियन राउंड इवेंट का स्किल टेस्ट, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रीकर्व/कंपाउंड इवेंट का का स्किल टेस्ट होगा।
प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि 12 मई को प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक फिजिकल और मेडीकल टेस्ट किया जायेगा। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को आयु, मूल निवासी/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। यात्रा, भोजन, आवास एवं अन्य व्यय का वहन खिलाड़ियों को स्वयं करना होगा।
