महाकाल में भस्‍मारती के दौरान मंदिर में आग लगी

Satnafirst Desk
3 Min Read
  • इसमें पुजारियों के साथ 13 सेवक भी झुलसे.
WhatsApp Group Join Now

भोपाल /उज्‍जैन. 25 मार्च. धुलेंडी पर सोमवार को उज्‍जैन के महाकाल मं‍दिर में भस्‍मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 13 लोग झुलस गए। घटना के दौरान देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। घटना में 4 पुजारी समेत 13 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 4 पुजारी गम्भीर है, बाकी लोगों की हालत सामान्‍य रूप से झुलसे है।

घटना के समय सीएम के बेटे और बेटी भी रहे मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं। दो पुजारियों को उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है। आग गर्भगृह के साथ ही नंदीहॉल के बाहरी हिस्‍से में लगी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग उस समय लगी, जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था।

इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्‍स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसका जलता हुआ हिस्‍सा नीचे आ गिरा।

अग्नि दुर्घटना के घायलों को देखने इंदौर पहुँचे

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इंदौर। महाकाल मंदिर में आज सुबह हुई अग्नि दुर्घटना में घायलों के इलाज में मध्य प्रदेश शासन द्वारा तत्परता बरती जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अग्नि दुर्घटना में 8 घायलों को इंदौर के अरविंदो हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह भोपाल से इंदौर पहुँचे और सीधे अरविंदो हास्पिटल जाकर घायलों से मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी घायलों को भरोसा दिलाया कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार होगा। उन्होंने घटना की परिस्थितियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के भ्रमण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव इसके बाद उज्जैन के लिए रवाना हुए।

उज्जैन कलेक्टर ने घायलों से की मुलाकात

Share This Article