देश में बुंदेलखंड का गौरव बढ़ायेगा संत शिरोमणि रविदास का मंदिर

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– 100 करोड़ की लागत से सागर में बनने वाले संत शिरोमणि मंदिर का मंत्री राजपूत किया निरीक्षण.

भोपाल, 25 फरवरी. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि 100 करोड़ लागत से सागर बनने वाला संत रविदास जी का भव्य मंदिर देश-विदेश में बुंदेलखंड का गौरव बढ़ायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमिपूजन किया था। भाजपा सरकार संत रविदास जी के आर्दशों पर चलने वाली सरकार है,

उन्होंने संत रविदास जी महाराज की जन्म जयंती की शुभकामना देते हुए कहा कि संत रविदास जी ने “ऐसा चाहूं राज में मिले सबन को अन्न, छोटे-बड़े सब संग बसे, रविदास रहे प्रसन्न” कहा था. इसी सिद्धांत पर सरकार चल रही है, हर जरूरत मंद के लिए छत, फ्री राशन देकर समानता, सद्भाव के साथ राष्ट्र निर्माण हो रहा है। हमारे यहां संत रविदास जी के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण होगा और हम सब इस मंदिर में रविदास जी के दर्शन करेंगें।

संत शिरोमणि रविदास जी की 643वीं जन्म जयंती के अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सागर के मकरोनिया स्थित मंदिर पहुंचकर रविंदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंत्री ने सागर में बनने वाले संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के मंदिर का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।

मंत्री ने मंदिर निर्माण, कुंड, धर्मशाला, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि संत रविदास जी का मंदिर बुंदेलखंड का गौरव है, इस काम में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। काम को गुणवत्ता सहित जल्द से जल्द पूरा किया जाये, ताकि देश भर से हमारे संत रविदास जी के अनुयायी यहां आकर भव्य मंदिर में संत श्री रविदास जी महाराज के दर्शन कर सकें तथा उनके द्वारा दिए गये आर्दशों का प्रचार-प्रसार हो सके।

Share This Article