आदर्श ग्राम जन अभियान परिषद नवॉकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा.आदर्श ग्राम से आशय लोगों के जीवन में आर्थिक सुधार एवं समाजिक प्रगति से है। ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में सामुदाय की भागीदारी योजनाओं का विकेन्द्रीकरण एवं क्रियान्वयन स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता एवं शिक्षा भूमि सुधारों को बेहतर तरीके से लागू करना पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों का उचित प्रबंधन एवं नियोजन आदि द्वारा लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास होता है। स्वयंसेवी संस्थाएँ उक्त कार्यो को बहुत बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने का महत्विपूर्ण माध्यम होती है । उक्त् उदगार जन अभियान परिषद द्वारा जिला पंचायत सभागार रीवा में स्वयंसेवी संस्थाएँ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक अनिल दुबे ने व्यक्त किये।

कार्यशाला का विषय प्रबोधन करते हुए जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वसयक प्रवीण पाठक ने बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा जिलें में कार्यरत सभी विकासखंड स्तभरीय नवॉकुर स्वयंसेवी संस्थाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में स्वयंसेवी संस्थाओं को आदर्श ग्राम की अवधारणा व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, स्वयंसेवी संस्थाओं का दस्ताजवेजीकरण, सोशल आडिट प्रक्रिया, वार्षिक कार्य योजनाएँ, परियोजना प्रस्तांव निर्माण एवं सीएसआर की विधाओं में प्रशिक्षित किया जावेगा।

प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी डॉ. संजय सिंह ने अपने उदबोधन में बताया कि ग्रामीण विकास के अब तक के प्रयासों का अनुभव रहा है कि जहाँ-जहाँ समाज के सभी वर्गों संस्थाओं विभागों एवं आमजनों को जोड़कर विकास के स्वेच्छिक प्रयास किये गए वहाँ. वहाँ विशिष्ट उपलब्धियां हासिल हुई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ हार्टफुलनेस की वरिष्ठ प्रशिक्षक चित्रा खन्ना के मेडिटेशन सत्र से हुआ। तदुपरॉत विश्वध्यान दिवस पर ध्या्न एवं योग के महत्व पर प्रकाश भी डाला गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अजीत अरोडा, डॉ. सुनीत तिवारी, आकाश मिश्रा एवं शिवेन्द्र पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षण सत्र लिये गये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बी.के. प्रमोद जिला समन्वंयक फरहद जैव परियोजना अधिकारी स्मिता खरे, लेखाधिकारी नीलम राय, विकासखंड समन्वजयक अमित अवस्थी, सुषमा शुक्ला, अनीता मिश्रा, रामानंद पटेल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article