कांग्रेस के दो पूर्व विधायक अरुणोदय व बागरी भाजपा में

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, मध्य प्रदेश में जारी दल बदल की बयार के बीच कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चैबे और श‍िवदयाल बागरी ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनकर कांग्रेस नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इन दोनों नेताओं के साथ कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि अरुणोदय चैबे सशक्त और ताकतवर नेता के रूप में जाने जाते हैं। शिवदयाल बागरी अनुसूचित जाति के बड़े नेता हैं।

 

Share This Article