मतदान के लिए जागरुकता लाने भोपाल में निकली वाहन रैली

Satnafirst Desk
1 Min Read
  • शासकीय अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.
WhatsApp Group Join Now

भोपाल.  31 मार्च. चुनाव आयोग के निर्देश पर आज सुबह रविवार 7 बजे से मतदान जागरूकता के लिए वहन रैली लाल घाटी चौक से निर्धारित मार्ग से निकली. वाहन रैली में कलेक्टर, sdm, समाज सेवी संस्था, चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

वाहन रैली का लाल घाटी चौराहा से शुरू हो कर लालघाटी चौराहे पर कोहेफिजा, कलेक्टर ऑफिस की तरफ से आकर असेंबली होकर और वीआईपी रोड की तरफ रवाना हुई। जहां पर VIP रोड, कर्बला, गौहर महल, रेतघाट,से इकबाल मैदान , बुधवारा, काली मंदिर तिराहा, जहांगीराबाद ,लाल परेड , phq, रोशनपुरा चौराहा , अपेक्स बैंक चौराहा से लिंक रोड नंबर एक , व्यापम चौराहा होते हुए शौर्य स्मारक के गेट नंबर 1 से प्रवेश करके रैली समाप्त हुई ।

यहा मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की शपथ ली गई. रैली में कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह समेत sdm और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Share This Article