WhatsApp Group Join Now
- मतदाता जागरुकता के लिये जारी कैलेण्डर के अनुसार आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां.
सतना, 19 मार्च. लोकसभा आम चुनाव 2024 के अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाने स्वीप की गतिविधि पूरे जिले में मतदान होने तक लगातार आयोजित की जायेंगी। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल के निर्देशानुसार लोकसभा क्षेत्र सतना में स्वीप गतिविधियों के संचालन के लिये स्वीप कैलेण्डर जारी किया है।
– 18 मार्च को सभी बैंको, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, राशन दुकान, रेल्वे स्टेशन एवं सभी नगरीय क्षेत्रों के सिनेमाघरों में फ्लेक्स, होर्डिंग, जिंगल्स और लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
– 19 मार्च को विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की बैठक.
– 20 मार्च को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एनजीओ, लायनेंस क्लब, इनरव्हील क्लब, संगठन के अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित की जायेगी।
– 21 मार्च को सभी नगरीय क्षेत्रों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों के समीप स्थित पार्कों में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं नागरिकों के बीच निर्वाचन संबंधी संवाद कार्यक्रम.
– 22 मार्च को विधानसभा क्षेत्रों में लो वोटर टर्न आउट वाले 50-50 मतदान केंद्रों में मानव श्रृंखला का आयोजन.
23 मार्च को वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्राहकों, वनांचल में निवासरत ग्रामीण मतदाताओं के बीच मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
– 26 मार्च को नगरीय क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में नुक्कड़ नाटक और संवाद,
– 27 मार्च को नगर निगम सतना में एयर बैलून के माध्यम से प्रचार-प्रसार,
– 28 मार्च को नगर निगम सतना अंतर्गत कृष्णनगर, मुख्त्यारगंज, बरदाडीह में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों में रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन में संवाद कार्यक्रम,
– 29 मार्च को सभी ग्रामीण और नगरीय निकायों में पेंट-ए-वॉल प्रतियोगिता.
– 30 मार्च को नगर निगम सतना अंतर्गत धवारी महादेवा में संवाद कार्यक्रम.
अप्रैल मे ये होगी स्वीप गतिविधिया
1 अप्रैल को सभी ग्रामीण और नगरीय निकायों में साइकिल रैली,
2 अप्रैल को आंगनवाड़ी केंद्रों में रंगोली प्रतियोगिता,
3 अप्रैल को मतदाता जागरुकता मैराथन,
4 अप्रैल को नगर निगम सतना अंतर्गत अमौधाकला, उमरी के मतदान केंद्रों में संवाद कार्यक्रम,
5 अप्रैल को मतदान केंद्रों में इलेक्शन बेटन परिक्रमा,
6 अप्रैल को आंगनवाड़ी केंद्रों में रंगोली प्रतियोगिता,
8 अप्रैल को टिकुरिया टोला, कृपालपुर में संवाद कार्यक्रम,
10 अप्रैल को शैक्षणिक संस्थाओं में स्लोगन और ड्रांइग प्रतियोगिता, विधानसभा क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की साइकिल रैली,
12 अप्रैल को सभी विधानसभा क्षेत्रों में लो वोटर टर्नआउट वाले 50-50 मतदान केंद्रों में रैली तथा वन क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्राहकों, वनांचल में निवासरत ग्रामीण मतदाताओं के बीच मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
14 अप्रैल को समस्त नगरीय निकायों में क्रिकेट मैच का आयोजन,
15 अप्रैल को नगर निगम सतना अंतर्गत उतैली, बिरला कॉलोनी, बांधवगढ़ कॉलोनी, घूरडांग में संवाद कार्यक्रम, सभी विधानसभा क्षेत्रों में वाहन रैली, 16 अप्रैल को महिला मतदाताओं की मानव श्रृंखला का आयोजन,
18 अप्रैल को सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी मतदाता मित्र और मतदाता सखी की नियुक्ति की जायेगी।
19 अप्रैल को सेल्फी विथ स्वीप ऑइकान,
20 अप्रैल को सभी मतदान केंद्र में रंगोली और दीप के माध्यम से बूथ की साज-सज्जा,
22 अप्रैल को मतदाता जागरुकता मशाल यात्रा,
23 अप्रैल को समस्त मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी को ओर से बल्क में मैसेज द्वारा अपील.
24 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नैतिक मतदान की अपील की जायेगी।
