सतना – जल जीवन मिशन योजना से घर-घर पहुंच रहा पानी

Satnafirst Desk
1 Min Read
सतना, 18फरवरी. जिले की जनपद पंचायत सोहावल के ग्राम कोठरा निवासी केशा डोहर घर में नल से शुद्ध जल पहुंचने पर बेहद खुश और उत्साहित है। केशा ने बताया कि पहले पानी के लिए गांव वालों को मीलों दूर जाना पड़ता था।
गर्मी के सीजन में पानी की समस्या और बढ़ जाती थी। इससे उनका पूरा समय पानी लाने में ही बीत जाता था। घर के बाकी काम प्रभावित होते थे। लेकिन जल जीवन मिशन अंतर्गत गांव में पाइप लाइन बिछाकर बोर के माध्यम से घर-घर नल से जल पहुंच जाने पर हमारी समस्यायें दूर हो गई है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत कोठरा में जल जीवन मिशन अंतर्गत 12 में से 9 वार्डों में पाइप लाइन से पानी की सप्लाई कर घरों में नल से जल पहुंचाया जा रहा है। केशा सहित गांव के ग्रामीणों ने पानी की समस्या दूर होने पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया।
Share This Article