मैहर, माँ शारदा की धार्मिक व पावन नगरी मैहर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं नशा खोरी पर रोक लगाने के लिए मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी मैहर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित आबकारी विभाग को पत्र लिखा है।
WhatsApp Group Join Now
उन्होंने कहा कि विगत कई दिनों से मेरे विधानसभा क्षेत्र मैहर में शहरी वा विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों मे खुले आम अवैध तरीके से शराब सहित अन्य मादक पदार्थ बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस कारण जहाँ एक ओर क्षेत्र में नशा खोरी बढ़ रही है वही आये दिन विवाद हो रहे हैं, परिवार टूट रहे हैं, चोरी की घटनाएँ बढ़ रही है। इन सभी के कारण धार्मिक वा पावन नगरी मैहर का नाम बदनाम हो रहा है.
—
