पोषण स्तर निर्धारण के लिये 10 दिवसीय शारीरिक माप अभियान प्रारंभ

Satnafirst Desk
3 Min Read
सतना 18 जून. प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों में जन्म से 6 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के पोषण स्तर निर्धारण के लिये प्रत्येक माह के 10 कार्य दिवस में बच्चों के शारीरिक माप दिवसों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान पोषण ट्रेकर एप में पंजीकृत जन्म से 6 वर्ष की आयु वर्ग के समस्त बच्चों का वजन एवं लंबाई/ऊँचाई की सटीकता के साथ माप लिया जाकर एप में प्रविष्टि की जाती है, जिससे बच्चों के पोषण स्तर का निर्धारण किया जाता है। जून माह में 10 दिवसीय शारीरिक माप अभियान के रूप में 18 से 28 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
Share This Article