116 प्रेक्षक रखेंगे मतगणना पर नजर, नियुक्त किए प्रेक्षक

Satnafirst Desk
1 Min Read

भोपाल 31 मई.  मध्यप्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 के सभी चार चरणों की 4 जून को मतगणना होगी। मतगणना के लिए प्रदेश में सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना की निगरानी के लिए 116 मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

WhatsApp Group Join Now

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया है कि सभी 29 लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

नियुक्त किए गए मतगणना प्रेक्षक

संसदीय क्षेत्र और मतगणना प्रेक्षक के नाम इस प्रकार है- सीधी के लिये रामेन चन्द्र मालाकार, शहडोल के लिये शांतनु पी. गोटमारे, भोपाल के लिये  पुबाली गोहेन, शहडोल के लिये कृत्यानंद रंजन, कुंदन कुमार, महफूज आलम, रीवा के लिये संजीव कुमार, सतना के लिये अनूप ठाकुर, रीवा के लिये जे.एम. तुवर, सतना के.आर. पटेल, रीवा के लिये निशांत ठाकुर, सीधी के लिये अश्विनी खजुरिया, रीवा के लिये राजकुमार कटोच, सीधी के लिये अराथी आनंद, सीधी के लिये अभिषेक कृष्णा,  सतना के लिये डॉ. एस. सुरेश कुमार, प्रभास कुमार उकिल को मतगणना प्रेक्षक बनाया गया है।

Share This Article