इसके अलावा भारत सरकार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार ‘‘एक पेड मां के नाम-प्लांट फार मदर कार्यक्रम के तहत पूरे मध्यप्रदेश में 12 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के अनुसार ग्राम पंचायत, नगर पंचायत एंव जिला मुख्यालयों पर पौध रोपण किया जायेगा। सतना जिले में एक पेड मां के नाम के तहत 20 हजार पौधा रोपण और मैहर जिले में 10 हजार पौध रोपण का लक्ष्य रखा गया है।
पौधा रोपण की फोटो अंकुर ऐप पर अपलोड करें
‘‘एक पेड मां के नाम‘‘ पौधा रोपण कार्यक्रम में पौधा रोपण के साथ प्रतिभागी का फोटोग्राफ वायु दूत (अंकुर) मोबाइल ऐप पर डाउनलोड किया जायेग। प्रतिभागी अपनी मां के साथ वृक्षा रोपण करते हुए की सेल्फी लेकर अपलोड कर सकते हैं। यदि मां साथ में नहीं है तो उनकी तस्वीर के साथ पौधा रोपण करते हुए की फोटो अंकुर मोबाइल ऐप पर अपलोड की जा सकती है।
1. प्रतिभागी सबसे पहले अपने मोबइल के गूगल प्ले स्टोर से वायु दूत (अंकुर) ऐप को डाउनलोड करेंगे।
2. ऐप डाउनलोड करने के बाद प्रतिभागी अपनी इच्छानुसार भाशा हिन्दी या अंग्रेजी का चयन करेंगे।
3. नागरिक लागिन पर क्लिक करेंगे।
4. मोबाइल नम्बर दर्ज कर लॉगिन कर सकेंगे।
5. पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त कर वेरीफाई और पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करेंगे।
6. वेरीफिकेशन के पश्चात नया वृक्षा रोपण (न्यू प्लांटेशन) पर क्लिक करेंगे।
7. रोपित पौधे का फोटोग्राफ ऐप पर अपलोड करेंगे।
जिले को प्रदाय किये गये लक्ष्य की पूर्ति अंकुर ऐप पर फोटो अपलोड की संख्या से मानी जायेगी।
