सतना में ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 208 लोगों ने किया मॉकपोल

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना. जिले में जिला, विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। बुधवार को सात विधानसभा क्षेत्रों में 208 लोगों ने मॉकपोल किया गया, जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 72, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 33, तहसील मझगवां कार्यालय में 14, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 33, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 17, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन 19 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 20 लोगों ने मॉकपोल किया।

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बुधवार को वेयर हाउस में किए जा रहे ईवीएम मशीनों के एफएलसी कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर  वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं एफएलसी सुपरवाइजर एलआर जांगड़े, नोडल अधिकारी ईव्हीएम अश्वनी जायसवाल, इलेक्शन सुपरवाइजर द्वारिकेन्द्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा बेल के इंजीनियर उपस्थित रहे।

TAGGED: , ,
Share This Article