मैहर. जल जीवन मिशन के तहत म.प्र. जल निगम पीआईयू सतना के बाणसागर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के तहत विकासखण्ड मैहर के 219 ग्रामों में प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार रथ रवाना किये जा रहे है। बुधवार को मैहर कलेक्टर रानी बाटड द्वारा प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार रथ गांव-गांव जाकर जल जीवन मिशन के उद्देश्यों, ग्राम जल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों की भूमिका, जल परीक्षण, जल संरक्षण, जल के सदुपयोग, स्वच्छता, जल की उपयोगिता के बारे में जागरूकता प्रदान करेगा।
इस अवसर पर जनपद सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी, महाप्रबंधक म.प्र. जल निगम नीरव अग्रवाल, प्रबंधक जनसहभागिता तेजकरण कुशवाह, एसकयूसी महाना के मैनेजर अनित दीक्षित, असिस्टेंट मैनेजर महादेव प्रसाद पटेल, क्रियान्वयन सहायक संस्था के पीएम विनोद तिवारी, पीसी मीनेश्वरी द्विवेदी एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीएम राइज विद्यालय का औचक निरीक्षण
कलेक्टर रानी बाटड ने वार्ड क्रमांक 3 पूर्वी दरवाजा सीएम राइज विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में बच्चो को मिलने वाले मध्यांन्ह भोजन के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय की व्यवस्थाओं तथा शिक्षण कार्य के लिए शैक्षणिक स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
