सतना, 18 जुलाई. जिले में इस वर्ष 1 जून से 17 जुलाई तक 173 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 338.9 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 128.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 152.4 मि.मी, बिरसिंहपुर में 169 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 82 मि.मी., नागौद में 180.5 मि.मी., जसो (नागौद) में 69.7 मि.मी. एवं उचेहरा में 263 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 206.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
मैहर जिले में अब तक 274.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
WhatsApp Group Join Now
मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 17 जुलाई 2024 तक 274.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 318 मि.मी., मैहर में 216.1 मि.मी. एवं रामनगर में 289.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 151.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी.
