उज्जैन-संत हिरदाराम नगर के मध्य आज से 13-13 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. 5 मार्च. रेल प्रशासन द्वारा उज्जैन में महाशिवरात्रि मेला के अवसर पर आने-जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-उज्जैन के मध्य आज से 13-13 ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो मार्ग में मक्सी, शुजालपुर, सीहोर एवं बकानियां भौंरी स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

गाड़ी संख्या 09305 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 05 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन उज्जैन स्टेशन से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान कर, 10:32 बजे मक्सी पहुँचकर, 10:34 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, 11:48 बजे शुजालपुर पहुँचकर, 11:50 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर, 12:33 बजे सीहोर पहुँचकर, 12:38 सीहोर से प्रस्थान कर, 13:00 बजे बकानियां भौंरी पहुंचकर,13:05 बजे बकानियां भौंरी से प्रस्थान कर, 13:30 बजे संत हिरदराम नगर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09306 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन अनारक्षित स्पेशल ट्रेन  05 मार्च से 17 मार्च तक प्रतिदिन संत हिरदाराम नगर स्टेशन से 13:50 बजे प्रस्थान कर, 14:05 बजे बकानियां भौंरी पहुँचकर, 14:10 बजे बकानियां भौंरी से प्रस्थान कर, 14:30 बजे सीहोर पहुँचकर, 14:35 बजे सीहोर से प्रस्थान कर, 15:28 बजे शुजालपुर पहुंच कर, 15:30 बजे शुजालपुर से प्रस्थान कर, 16:44 बजे मक्सी पहुँचकर, 16:46 बजे मक्सी से प्रस्थान कर, 17:30 बजे उज्जैन स्टेशन पहुँचेगी। कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 06 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित 12 कोच रहेंगे।  शयनयान कोच सामान्य कोच के रूप में उपयोग होगा।

दो जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए अतिरिक्त कोच

09 मार्च से गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में अपने प्रारम्भिक स्टेशन भोपाल से तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन में अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिंगरौली से 12 मार्च से एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी एवं एक शयनयान श्रेणी का कोच स्थाई रूप से लगांए जाएंगे।

10 मार्च से गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-हज़रत निज़ामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन में अपने प्रारम्भिक स्टेशन सिंगरौली से तथा गाड़ी संख्या 22168 हज़रत निज़ामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन हज़रत निज़ामुद्दीन से 11 मार्च से एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी एवं एक शयनयान श्रेणी का कोच स्थाई रूप से लगांए जाएंगे।

इस ट्रेन में स्थाई रूप कोच लगने से पमरे के बरगवां, सरईग्राम, मड़वास ग्राम, ब्योहारी,खन्ना बंजारी, कटनी मुड़वारा, दमोह एवं सागर स्टेशन के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।  कोच कंपोजीशन – स्थाई कोच बढ़ जाने से अब यह गाड़ी 01 वातानुकूलित प्रथम-सह-द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 01 वातानुकूलित द्वितीय-सह-तृतीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित 24 कोचों के साथ चलेगी।

Share This Article