महाशिवरात्रि – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना

Satnafirst Desk
1 Min Read
  • मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना.
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 8 मार्च. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपत्नीक श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने भगवान महादेव के संसार में एकमात्र दक्षिण मुखी ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना कर प्रदेश के विकास और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पंडित श्री संजय गुरु, श्री आकाश गुरु, श्री आशीष पुजारी ने विधि विधान से पूजा कराई। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन, संजय अग्रवाल, मुकेश पांचाल, मुकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

 

Share This Article