भोपाल. 10 मार्च. राज्य शासन ने शनिवार रात्रि में एक दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलें किये हैं। इनमें 6 जिलों रतलाम, झाबुआ, सीधी, उमरिया, विदिशा एवं दमोह के कलेक्टर बदले गये हैं।
आदेश में 2010 बैच के अधिकारी भास्कर लक्षकार कलेक्टर रतलाम को प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकासर निगम, भोपाल, 2011 बैच के उमाशंकर भार्गव कलेक्टर जिला विदिशा को राज्यपाल के अपर सचिव, राजीव भवन, भोपाल, 2012 बैच के स्वरोचिष सोमवंशी राज्यपाल के उप सचिव राजभवन, भोपाल को कलेक्टर जिला सीधी, वर्ष 2012 उप सचिव कार्मिक मप्र शासन सामान्य प्रशासन विभाग को कलेक्टर जिला उमरिया, 2012 बैच के राजेश बाथम अपर आयुक्त (राजस्व) उज्जैन संभाग को कलेक्टर जिला रतलाम, 2013 बैच के मयंक अग्रवाल कलेक्टर जिला दमोह को ओएसडी-सह-नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मप्र भोपाल तथा खाद्य सुरक्षा, मप्र भोपाल, 2014 बैच के साकेत मालवीय कलेक्टर जिला सीधी को संचालक कर्मचारी चयन मण्डल, मप्र भोपाल, 2014 बैच की नेहा मीना अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा कलेक्टर जिला झाबुआ को प्रबंध संचालक मप्र वित्त निगम इंदौर, 2014 बैच के बुद्धेश कुमार वैद्य कलेक्टर जिला उमरिया को कलेक्टर विदिशा, 2014 बैच के सुधीर कुमार कोचर उप सचिव, मुख्यमंत्री को कलेक्टर जिला दमोह तथा मनोज कुमार सरियाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, भिण्ड को अपर आयुक्त-सह-पंजीयक सहकारी संस्थाएं मप्र भोपाल पदस्थ किया गया हैं।
मयंक अग्रवाल द्वारा नियंत्रक खाद्य भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर सुदाम पी खाड़े आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं को नियंत्रक, केवल खाद्य एवं औषधि के अतिरिक्त प्रभार प्रभार से मुक्त होंगे। भास्कर लक्षकार द्वारा प्रबंध संचालक राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमन शुक्ला प्रबंध संचालक कृषि विपणन बोर्ड-सह-आयुक्त मण्डल, भोपाल तथा बीज एवं फार्म विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) के एमडी राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
इसी प्रकार तन्वी हुड्डा एमडी मप्र वित्त विकास निगम, इंदौर का कार्यभार ग्रहण करने पर स्वतंत्र कुमार सिंह आयुक्त वाणिज्कि कर तथा प्रबंध संचालक वित्त निगम इंदौर (अतिरिक्त प्रभार) केवल एमडी वित्त निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। साकेत मालवीय द्वार संचालक कर्मचारी चयन मण्डल का कार्यभार ग्रहण करने पर सतीश कुमार एस एमडी मप्र स्टेट कॉ-ऑपरेटिव्ह डेयरी फेडरेशन भोपाल तथा पदेश उप सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभागतथा संचालक कर्मचारी चयन मण्डल मप्र भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल संचालक कर्मचारी चयन मण्डल, मप्र भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
