मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों की नहीं लगेगी चुनाव ड्यूटी

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल. 14 मार्च. माध्यमिक शिक्षा मण्डल, ने समस्त कलेक्टरों को सर्कुलर जारी कर कहा है कि हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2024 के मूल्यांकन व परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी और कर्मचारियों, शिक्षकों को लोकसभा निर्वाचन कार्य से मुक्त रखा जाएं.

एमपी बोर्ड ने इस निर्देश को अत्यन्त महत्वपूर्ण समय-सीमा की श्रेणी में जारी किया है. माशिमं के सूत्रों के अनुसार हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी परीक्षा में लगभग 19 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे है, जिनकी लगभग 1 करोड़ 25 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले की समन्वय संस्था, मूल्यांकन, केन्द्रों पर विषय से संबंधित लगभग 25 हजार शिक्षक 22 फरवरी से कर रहे हैं.

चुनाव कार्य से मुख्त रहने वाले इस शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य जारी रहने से परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम तय समय पर घोषित किया जा सकेगा.

Share This Article