– रानी कमलापति से दानापुर, रीवां, एलटीटी से प्रयागराज और बनारस चलेगी होली स्पेशल.
भोपाल. 14 मार्च. आगामी 25 मार्च को होली पर्व है. इस दौरान बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसमें से दो जोड़ी ट्रेनें रानी कमलापति से दानापुर और रीवां तथा दो जोड़ी ट्रेन एलटीटी से इटारसी- जबलपुर होकर प्रयागराज और बनारस तक चलेगी. पमरे प्रशासन ने कमलापति- दानापुर ट्रेन की संख्या परिवर्तित कर दी हैं.
रेलवे के जनसपंर्क अधिकारी नवल अग्रवाल ने बताया कि इन ट्रेनों के लिए आरक्षण शुरू कर दिया गया है. अधिक जानकारी यात्री 139 से ले सकते हैं. इन ट्रेनों के चलने से भोपाल मंडल के सभी स्टेशनों के यात्रियों को लाभ मिलेगा. उन्होने बताया कि रेलवे प्रशासन पूर्व में घोषित 01664 दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल ट्रेन का नंबर परिवर्तित करते हुए 01662 कर दिया है. यह ट्रेन पूर्व निर्धारित दिनांक 19, 24 एवं 28 मार्च को दानापुर से 11.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे इटारसी, 07.53 बजे नर्मदापुरम एवं 09.50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. इसमें एसी, स्लीपर और जनरल समेत कुल 22 कोच रहेंगे. दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी.
रीवा-रानी कमलापति स्पेशल 23 को रेल प्रशासन रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. यह ट्रेन 02186 रीवा-रानी कमलापति 23 मार्च को रीवा से 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. इसी तरह 02185 रानी कमलापति-रीवा होली स्पेशल 23 मार्च को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी. इस ट्रेन में 01 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, 01 एसी द्वितीय, 04 एसी तृतीय, 12 स्लीपर और 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे. रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना और विदिशा स्टेशनों पर रुकेगी.
इटारसी होकर चलेगी ये ट्रेनें
होली त्यौहार में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने स्पेशल ट्रेन एलटीटी-प्रयागराज के मध्य 04-04 ट्रिप इटारसी स्टेशन से होकर गन्तव्य को जाएगी. ट्रेन 01045 प्रत्येक मंगलवार 12,19, 26 मार्च एवं 02 अप्रैल को एलटीटी से 12.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बुधवार को इटारसी मध्य रात्रि 00.20 बजे और 11.00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी. इसी तरह 01044 ट्रेन प्रत्येक बुधवार 13, 20, 27 मार्च एवं 03 अप्रैल को प्रयागराज जंक्शन से सायं 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गुरुवार को इटारसी 04.00 बजे और सायं 16.05 बजे एलटीटी पहुंचेगी. इसी तरह एलटीटी से बनारस के बीच 03-03 ट्रिप साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी.
01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दिनांक 13, 20 एवं 27 मार्च 2024 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन गुरुवार को इटारसी मध्य रात्रि 00.20 बजे और 16.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी. 01054 बनारस से प्रत्येक गुरूवार को 14, 21 एवं 28 मार्च को 20.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शुक्रवार को इटारसी 10.10 बजे और रात 23.55 बजे एलटीटी पहुंचेगी. इस ट्रेन में 01 एसी प्रथम, 02 एसी सेंकड, 09 एसी इकॉनमी श्रेणी, 03स्लीपर, 03 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 एलएचबी कोच रहेंगे.
—
