एमपी में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 46 अधिकारियों के स्‍थानान्‍तरण

Satnafirst Desk
1 Min Read
  • शहडोल कलेक्टर सहित कई IAS अफसरों के तबादले
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 15 मार्च . राज्‍य शासन के सामान्‍य प्रशासन विभाग ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 46 अधिकारियों की गुरूवार की देर रात्रि में नई पदस्‍थापना की हैं. भोपाल नगर निगम आयुक्‍त हरेन्‍द्र नारायण होंगे.  2023 बैच के पूर्व गुरूवार देर रात्रि में राज्‍य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों की नई पदस्‍थापना के आदेश जारी किये गये।

इनमें वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित गुना, पन्‍ना, सिंगरौली एवं शहडोल के कलेक्‍टर सहित शहडोल कमिश्‍नर को हटाकर उनके स्‍थान पर नई पदस्‍थापना की गयी हैं। भोपाल नगर निगम के आयुक्‍त फ्रेंक नोबल ए को हटाकर उनके स्‍थान पर भोपाल के एडीएम हरेन्‍द्र नारायण को आयुक्‍त नगर निगम भोपाल पदस्‍थ किया गया हैं। अन्‍य आदेश में मसूरी में परिवीक्षाधीन 2023 बैच के 9 आईएएस अधिकारियों को सहायक कलेक्‍टर के रूप में पहली पदस्‍थापना दी गयी हैं।

मध्य प्रदेश में फिर आईएएस अफसर की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है जिसमें शहडोल कलेक्टर वंदना वैद्य का स्थानांतरण किया गया है। उनकी जगह अब नए शहडोल कलेक्टर के रूप में तरुण भटनागर की पदस्थापना की गई है।
TAGGED: , ,
Share This Article