14 करोड़ 22 लाख रूपये से अधिक मूल्य की विभिन्न सामग्रियाँ जब्त

Satnafirst Desk
1 Min Read
  • नगद राशि, अवैध शराब, मादक पदार्थ, अमूल्य धातु की हुई जब्ती.
भोपाल, 22 मार्च. लोकसभा निर्वाचन-2024 की आदर्श आचार संहिता 16 मार्च से प्रभावशील होने के बाद पुलिस एवं अन्य एन्फोर्समेंट एजेंसियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। 21 मार्च तक 14 करोड़ 22 लाख 98 हजार 274 रूपये मूल्य की विभिन्न सामग्रियाँ जब्त की गयी हैं। इनमें 3 लाख 11 हजार 371 लीटर मदिरा जब्त की गयी है। इसका मूल्य 4 करोड़ 3 लाख 85 हजार 101 रूपये है।
WhatsApp Group Join Now

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि 2 करोड़ 43 लाख 97 हजार 378 रूपये मूल्य के 3 हजार 236 किलोग्राम ड्रग्स और 60 लाख 21 हजार रूपये मूल्य की 90 किलोग्राम से अधिक कीमती धातुएँ जब्त की गई हैं। साथ ही 6 करोड़ 41 लाख 66 हजार 395 रूपये मूल्य की अन्य सामग्रियाँ (रेडीमेड, गारमेंटस् आदि) और 73 लाख 28 हजार 400 रूपये नगद जब्त किये गये हैं।

Share This Article