सतना 23 मार्च. कलेक्टर मैहर रानी बाटड और पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने शुक्रवार को आगामी आने वाले त्यौहार होली, उर्स और चैत्र नवरात्रि को लेकर अमरपाटन तहसील स्थित मुकुंदपुर के जगन्नाथ स्वामी मंदिर का निरीक्षण किया।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने होली के अवसर पर आयोजित होने वाले अटका प्रसाद वितरण में पहुंचने वाले श्रृद्धालुओं के सुरक्षा के संबंध में पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही अमरपाटन क्षेत्र में पुरातात्विक मंदिर में रखी मूर्तियों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होने मूर्तियों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए एसडीएम को निर्देशित किया।
इस अवसर पर एसडीएम अमरपाटन आरती यादव, तहसीलदार अमरपाटन उपस्थित रहे। गौरतलब है कि मुकुंदपुर के श्री जगन्नाथ जी स्वामी मंदिर में होली पर्व के दौरान अटका प्रसाद (कढ़ी चावल) वितरण किया जाता जाया है। जहां पर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या श्रद्धालु आते है।
