मतदान केंद्रों में तेज गर्मी से बचाव के लिए करें समुचित प्रबंध

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल, 30 मार्च . सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी मतदान केंद्रों में तेज गर्मी (लू) से बचाव के समुचित प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल और बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियों व बेंच की व्यवस्था भी करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान केंद्रों में मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए शेड लगाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि हर मतदान केंद्र में मेडिकल किट भी अवश्य रखें। इस मेडिकल किट में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा कर ग्रीष्मकाल में उपयोगी सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध करायें। सभी मतदान दलों के पास ओआरएस पैकेट और तेज गर्मी से बचाव के लिए ‘क्या करें, क्या नहीं करें’ का पर्चा भी होना चाहिए। साथ ही सेक्टर ऑफिसर की गाड़ी में सभी जरूरी दवाइयों के साथ—साथ समुचित संख्या में पैरा-मेडिकल स्टॉफ भी तैनात रहे।

Share This Article