प्रथम चरण के 6 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में

Satnafirst Desk
3 Min Read
  • 19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि 30 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी उपरांत अब लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी में 17 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-12 शहडोल (अजजा) में 10, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-13 जबलपुर में 19 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-14 मंडला (अजजा) में 14 अभ्यर्थी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट में 13 अभ्यर्थी एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्रमांक-16 छिन्दवाड़ा में 15 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

इन अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी। उल्लेखनीय है कि संसदीय क्षेत्र सीधी में 3, जबलपुर में 2, मंडला में 2, बालाघाट में 4 और छिंदवाड़ा में 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये हैं।

दूसरे चरण के लिये शनिवार को 7 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र

Share This Article