छात्राओं के दल ने मतदाताओ तक पहुंचाया मतदान करने का संदेश

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • स्वीप कार्यक्रम के तहत किया गया घर-घर जनसंपर्क.
सतना, 13 अप्रैल. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने विभिन्न गतिविधिया चलाई जा रही हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों की छात्राओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र मे पहुंच कर जनसम्पर्क कर मतदाताओ को मतदान की उपयोगिता, अनिवार्यता, अधिकार एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओ द्वारा नुक्कड नाटक कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।

Share This Article