रीवा जिले के मनिका गांव, 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे मयंक आ सकता है बाहर

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

रीवा,  रीवा जिले के अंतर्गत मनिका गांव में 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 साल के मयंक को बचाने की कवायद जारी है। बीते 25 घंटों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी अब तक बच्चे को बाहर नहीं निकाला गया।  अधिकारियों ने दावा किया है कि टीम मयंक के बेहद करीब पहुंच चुकी है। जानकारी के मुताबिक डेढ़ फीट के आस पास खुदाई बाकी है। किसी भी वक्त मासूम को बोरवेल से बाहर निकाला जा सकता है।

फ़िलहाल शनिवार की रात 10 बजे तक मिले अपडेट के अनुसार घटनास्थल पर मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर है। मयंक को बाहर निकालने के बाद उसे फौरन एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाएगा। जहां उसका इलाज किया जाएगा। मासूम मयंक की सलामती के लिए ग्रामीण प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  बता दें कि कुछ देर पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंचे हुए थे।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, “हम लोग उम्मीद ही कर सकते हैं कि बच्चा हमारे बीच सकुशल वापस आ जाए। NDRF की टीम ने 45 फीट जमीन के अंदर खुदाई कर चुकी है। बोरवेल तक जाने के लिए जो 10 फीट खुदाई करनी थी उसमें आधी दूरी तय की जा चुकी है। कल शाम 4 बजे से पूरा जिला प्रशासन इस बचाव अभियान की निगरानी कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी लगातार फोन से संपर्क में है. उन्होंने भरोसा जताया कि 2 से 4 घंटे में बचाव कर लिया जाएगा।

Share This Article