वरिष्ठ मतदाता ने वृदेंश ने कहा मतदान कर निभायें अपना फर्ज

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना 15 अप्रैल. लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिये सतना के बगहा निवासी 90 वर्षीय मतदाता वृंदेश तिवारी को मतदान कराने के मतदान दल सोमवार को उनके पहुंचे। निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग के लिये उपलब्ध कराई गई सुविधा पर तिवारी ने मतदान करने में अपना उत्साह दिखाते हुये पोस्टल बैलेट से मतदान किया।

उन्होने मतदान करने की खुशी जाहिर करते हुये कहा कि मैंने अपना फर्ज निभा लिया, अब आप भी अपना फर्ज निभाएं। उन्होने सभी मतदाताओं से 26 अप्रैल के दिन मतदान करने का आग्रह किया है।

मैहर के 98 साल की सरस्वती देवी ने कहा -धन्यवाद निर्वाचन आयोग

मैहर के ग्राम जीतनगर की निवासी 98 साल की सरस्वती देवी शुक्ला को मतदान कराने मतदान दल उनके घर पहुंचे। उन्होने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। मतदान करने की खुशी जाहिर करते हुये सरस्वती देवी ने कहा कि हर मतदाता का कर्तव्य है कि वह मतदान करने की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाये। हम जैसे वरिष्ठ मतदाताओं सुध लेते हुये निर्वाचन आयोग ने जो सुविधा उपलब्ध कराई है इसके लिये निर्वाचन आयोग को धन्यवाद। निर्वाचन आयोग की यह पहल प्रशंसा की हकदार है। उन्होने सभी मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे 26 अप्रैल को मतदान करने जरुर जायें।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने लिया होम वोटिंग सुविधा का लाभ

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन और दिव्यांगजनों को घर से मतदान करने की दी गई सुविधा का लाभ चित्रकूट के संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी ने भी लिया। उन्होने इसके लिये फार्म 12डी भरकर अपने आश्रम से ही पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा चाही थी। सतना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा चित्रकूट के मतदान केंद्र क्रमांक 78 के मतदाता जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी के आश्रम पहुंचकर मतदान दलों ने उनका पोस्टल बैलेट से मतदान कराया।

Share This Article