नई शिक्षा नीति सनातन के गूढ़ रहस्य समझाने का मार्ग -डॉ यादव

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भोपाल . मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में लागू नई शिक्षा नीति से युवा पीढ़ी के लिए ज्ञान विज्ञान की बातें जानने के साथ-साथ सनातन के गुण रहस्य को समझने का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है प्रभु श्री राम संस्कारों का ज्ञान करने के साथ-साथ पिता पुत्र और पति के कर्तव्यों का भान कराने के प्रभावी माध्यम हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव मीडिया समूह द्वारा समन्वय भवन में आयोजित” श्री रामोत्सव सबके राम” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “श्री रामोत्सव -सबके राम” कार्यक्रम में शामिल हुए। समन्वय भवन में आयोजित कार्यक्रम का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शंख ध्वनि- मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के शासन व्यवस्था के सिद्धांत और उनके विचार रामराज्य की आवधारणा के अनुरूप थे। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का क्रियान्वयन कार्यपालिका का दायित्व है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के समसामयिक वातावरण के अनुरूप रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सनातन के प्रति आस्था को दृढ़ करेगा और जन-जन के लिए यह प्रेरणा का पाथेय सिद्ध होगा। कार्यक्रम में पार्श्व गायिका दीपाली दुबे ने सुमधुर भजन की प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा,  भगवान दास सबनानी, अशोक पांडे, पीठाधीश्वर करूणाधाम श्री 1008 सुदेश शाण्डिल्य महाराज, महंत गुफा मंदिर श्री 1008 राम प्रवेश दास महाराज सहित मानस मर्मज्ञ, साहित्यकार व मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article