मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री महावीर तपोभूमि पहुंचे
श्री महावीर तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री गुरु गौतम स्वामी गुरुकुल का शुभारंभ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में हुआ। गुरुकुल का संचालन बाल बह्मचारी अरुण भैया के निर्देशन में होगा। कार्यक्रम में विशेष सहयोग सोनू शर्मा का रहा। इस अवसर पर जो बच्चों के धर्म के माता-पिता बने। उन सभी माता-पिता का सम्मान एवं बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। गुरुकुल में इस सत्र में लगभग 16 बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है, उन सभी बच्चों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक व स्कूली शिक्षा दी जाएगी, बच्चे 24 घंटे ही श्री महावीर तपोभूमि पर रहेंगे और वहां के नियमों का पालन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें विशेष रूप से तपोभूमि ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष अशोक जैन चायवाला, अध्यक्ष श्री दिनेश जैन (सुपर फार्मा), सचिव संजय बड़जात्या, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिघंई, कार्याध्यक्ष श्री इंदरमल जैन, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठी, सहसचिव श्री हितेष जैन, सह-कोषाध्यक्ष गिरीश बिलाला, गुरुकुल संयोजक श्री राजेन्द्र लुहाड़िया एवं अनिल बुखारिया, ग्रंथालय प्रभारी अनिल कासलीवाल, जीवदया प्रभारी श्री दिनेश पण्ड्या, मंदिर व्यवस्था प्रभारी श्री विमल जैन, संरक्षक श्री कमल मोदी, पवन बोहरा, सुनील जैन (ट्रांसपोर्ट) व प्रज्ञा कला मंच अध्यक्ष निशि जैन, सचिव रश्मि सेठी, प्रज्ञा युवा मंच अध्यक्ष श्री पलाश लुहाड़िया, सचिव श्री निखिल विनायक, प्रज्ञा पुष्प मंच अध्यक्ष अवनी जैन, सचिव तनिषा जैन प्रज्ञा बाल मंच अध्यक्ष काव्य सेठी, सचिव श्री आराध्य जैन व तपोभूमि परिवार आदि उपस्थित थे।
