लोकसभा निर्वाचन – अधिकारियों का प्रशिक्षण 19 फरवरी से

Satnafirst Desk
2 Min Read
  • मास्टर ट्रेनर्स आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में देंगे प्रशिक्षण
सतना 15 फरवरी. लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के मद्देनजर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत प्रदेश के उपजिला निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि यह 19 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। राजन ने बताया कि प्रदेश के 362 अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण देंगे।
लोकसभा निर्वाचन के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे में विधिक जानकारी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण 2 चरणों में होगा और प्रत्येक चरण में 3-3 बैच होंगे। प्रशिक्षण सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा।

व्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 292 लोगों ने किया मॉकपोल

WhatsApp Group Join Now

जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को सात विधानसभा क्षेत्रों में 292 लोगों ने मॉकपोल किया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 62, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 33, तहसील मझगवां कार्यालय में 50, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 46, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 44, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 29 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 28 लोगों ने मॉकपोल किया।

Share This Article