विधानसभावार लेखा टीम गठित
लोकसभा निर्वाचन 2024 में चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय से संबंधित व्यय लेखा की जांच करने विधानसभावार लेखा टीम गठित की गई हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा द्वारा जारी आदेशानुसार विधानसभा चित्रकूट के लिये लेखा अधिकारी सच्चिदानंद ओझा, चंद्रिका द्विवेदी, रैगांव के लिये संभागीय लेखापाल आकाश सिंह, विवेक खरे, सतना विधानसभा के लिये सहायक कोषालय अधिकारी अरुण राकेश, सुखलाल प्रजापति, नागौद विधानसभा के लिये लेखा अधिकारी अनिल अवधिया, भगत सिंह, मैहर के लिये सहायक लेखा अधिकारी ओपी शर्मा, आदित्य कुमार अग्रवाल, अमरपाटन विधानसभा के लिये सहायक लेखा अधिकारी राजेश बढोलिया, ओपी द्विवेदी तथा रामपुर बघेलान विधानसभा के लिये सहायक लेखा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला, संतोष कुमार शर्मा के ड्यूटी लगाई गई है।
नियुक्त सभी अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के बाद से लेकर मतगणना पश्चात तक अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किये गये निर्वाचन व्यय लेखा की जांच करेंगे।
