- स्वीप कार्यक्रम के तहत किया गया घर-घर जनसंपर्क.
स्वीप कार्यक्रम के तहत शासकीय महाविद्यालय रामपुर बघेलान जिला द्वारा रामपुर बघेलान के विभिन्न वार्ड में जनसंपर्क कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इसी प्रकार शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय मैहर की छात्राओं द्वारा रेलवे स्टेशन में नुक्कड़ नाटक के मध्यम से लोगो को मतदान करने की अपील कि गई। शासकीय महाविद्यालय मझगवां में मतदाता जागरूकता के संबंध में कॉलेज के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्थानीय मतदाताओं को अनिवार्य रूप से वोट करने के लिए प्रेरित किया गया।
मतदाता जागरुकता के संदेश को मतदाताओं तक पहुंचाने निजी क्षेत्र के महाविद्यालय भी स्वीप कार्यक्रम में सहभागिता निभा रहे हैं, स्वीप कार्यक्रम के तहत एकेएस के छात्र-छात्राओं द्वारा सतना शहर के विभिन्न वार्डों में पैदल रैली निकालकर 26 अप्रैल को मतदान करने के लिये जागरुक किया गया। रैली उपरांत प्रथम बार मतदातन कर रहे युवा मतदाताओं को मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया।
—
