अलर्ट – अगर आप वैष्णोदेवी जा रहे हैं तो पहले जान लें मौसम

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

– भारी गर्मी से दर्शनार्थी परेशान, ऊपर कॉल भैरो मंदिर पर oxijan की कमी.

विशेष सम्वाददाता. सतना फर्स्ट. कॉम

भोपाल, 8 मई. वैष्णो देवी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं. भैरों मंदिर पर भी नहीं मिल रही सांस. वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के सामने कोई भी तापमान आ जाए वो दर्शन करना नहीं छोड़ते। लेकिन जब बात जब ज्यादा गर्मी की आती है और ऊपर से चढ़ाई करने की, तो ऐसे में सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। पहाड़ों पर होने के बाद भी यहां लोगों के पसीने छूट रहे हैं, चढ़ाई करते समय भक्तों की सांसें फूल रही हैं।

भोपाल से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पंहुचे अयोध्या नगर वासी सीऐस तिवारी ने कहा कि अब अगर आप यहां जा रहे हैं तो पहले जान लें, यहां के तापमान के बारे में। मई के महीने में हो जाते हैं हाल बेहाल मई के महीने से ही गर्मी शुरू हो जाता है। जहां लोग तपती गर्मी में चढ़ाई करते हैं। ऐसे में अगर आप जा रहे हैं, तो कोशिश करें, पानी ज्यादा पीते रहे और जरूरत लगने पर खच्चर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

सर्दी के कपड़े ले जाने की जरूरत नहीं

गर्मी के महीनों में पहाड़ों पर भी तपती गर्मी परेशान कर देती है, बल्कि ऊंचाई पर तो और भी ज्यादा गर्मी लगती है। ऐसे में अपने साथ ज्यादा सर्दी के कपड़े ना लेकर जाए, कोशिश करें सिर्फ हल्की जैकेट ही अपने बैग में रखें। जैकेट या शॉल की जरूरत आपको बस भवन या भैरों मंदिर पर ही पड़ सकती है.

बच्चे जा रहे हैं तो उनके लिए ये है सुविधा

अगर आपके साथ बच्चे जा रहे हैं, तो उनको इतनी गर्मी में चढ़ाई करवाने की बजाए आप उनके लिए वॉकर कर सकते हैं। जी हां, वैष्णो देवी में ये सुविधा भी शुरू कर दी गई थी। इसमें बच्चों को बैठाकर चालक वॉकर को पूरा भवन तक ले जाते हैं। पानी ज्यादा पिएं चढ़ाई करते समय जितना हो सकता है, उतना पानी पिएं या फिर वहां ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स भी मिलती हैं, आप उन्हें भी लेकर पी सकते हैं।

Share This Article