रिटर्निंग आफीसर के सहयोग हेतु सहायक रिटर्निंग आफीसर पदाभिहित

Satnafirst Desk
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा, 3 जून. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने रीवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए रिटर्निंग आफीसर के कार्यों के निर्वहन में उनकी सहायता के लिए विधानसभावार सहायक रिटर्निंग आफीसर पदाभिहित किए हैं।

सिरमौर विधानसभा के लिए तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ला व नायब तहसीलदार मनोज शुक्ला, सेमरिया के लिए तहसीलदार श्रीमती आँचल अग्रहरि, नायब तहसीलदार अर्जुन बेलवंशी तथा सीईओ जनपद सिरमौर हलधर मिश्रा को तथा त्योंथर विधानसभा के लिए तहसीलदार राजेश तिवारी एवं नायब तहसीलदार द्वारिका प्रसाद दहायत व वीरेन्द्र द्विवेदी को सहायक रिटर्निंग आफीसर बनाया गया है।

इसी प्रकार मऊगंज विधानसभा के लिए तहसीलदार कुंवारेलाल पनिका, नायब तहसीलदार बैसाखूलाल प्रजापति एवं सीईओ जनपद हनुमना एबी खरे, देवतालाब के लिए तहसीलदार सौरभ मरावी एवं दीपक तिवारी व सीईओ जनपद मऊगंज कल्पना यादव को एवं मनगवां विधानसभा के लिए तहसीलदार नीलेश सिंह, नायब तहसीलदार  साधान सिंह व सीईओ जनपद राजेश कुमार को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया गया है। जबकि रीवा विधानसभा के लिए तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला, नायब तहसीलदार श्रीमती विन्ध्या मिश्रा व अरूण यादव तथा गुढ़ विधानसभा के लिए तहसीलदार विनयमूर्ति शर्मा, सुमित गुप्ता एवं सीईओ जनपद संजय सिंह को सहायक रिटर्निंग आफीसर पदाभिहित किया गया है।

मास्टर ट्रेनर नियुक्त

लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना 4 जून को शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा में की जाएगी। मतगणना में विधानसभावार सहायक रिटर्निंग आफीसरों व प्रेक्षकों को सहयोग प्रदान करने हेतु मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने डॉ हुलास पंडरो को सिरमौर विधानसभा के लिए, डॉ एचजीआर त्रिपाठी व डॉ राजेश सिंह को सेमरिया के लिए, डॉ आरके तिवारी को त्योंथर के लिए, डॉ विवेक कुमार पटेल को मऊगंज एवं डॉ अनवर खान को देवतालाब के लिए डॉ अखिलेश शुक्ला को मनगवां के लिए, संकठा प्रसाद शुक्ला को रीवा के लिए तथा डॉ बीएन सिंह को गुढ़ विधानसभा के लिए नियुक्त किया गया है।

पर्यवेक्षक व सुरक्षा के लिए अधिकारी नियुक्त

लोकसभा निर्वाचन में रीवा संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना 4 जून को शासकीय इंजीनियरिंग कालेज रीवा में की जाएगी। मतगणना में विधानसभावार कक्षों की गतिविधियों के पर्यवेक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को नियुक्त किया है। आयुक्त नगर निगम रीवा श्रीमती संस्कृति जैन को सिरमौर, सेमरिया एवं त्योंथर के लिए, अपर कलेक्टर मऊगंज अशोक ओहरी को मऊगंज एवं देवतालाब के लिए, अपर कलेक्टर रीवा श्रीमती सपना त्रिपाठी को मनगवां, रीवा एवं गुढ़ के लिए अधिकृत किया गया है। जबकि अपर कलेक्टर विकास सौरभ सोनवणे को ईटीपीबीएस पोस्टल बैलेट के पर्यवेक्षण व सुरक्षा हेतु अधिकृत किया गया है।

डाक मतपत्र आज भेजे जाएंगे इंजीनियरिंग कालेज

लोकसभा निर्वाचन में रीवा संसदीय क्षेत्र में डाक मतपत्र तथा ईटीपीबीएस से हुए मतदान के बाद मतपत्र पुराने कलेक्ट्रेट भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में संधारित हैं। इन्हें 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए 3 जून को शाम 4 बजे पुराने कलेक्ट्रेट भवन के स्ट्रांग रूम से इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम बंद पेटियों में ले जाया जाएगा।

इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि तहसीलदार हुजूर डाक मतपत्रों के बक्से परिवहन करने के लिए उपयुक्त वाहन तथा चार कोटवारों की तैनाती करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से स्ट्रांग रूम खुलने के समय तथा इंजीनियरिंग कालेज में स्ट्रांग रूम बंद करते समय उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

डाक मतपत्र आज भेजे जाएंगे इंजीनियरिंग कालेज

लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा संसदीय क्षेत्र में डाक मतपत्र तथा ईटीपीबीएस से हुए मतदान के बाद मतपत्र पुराने कलेक्ट्रेट भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम में संधारित हैं। इन्हें 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए 3 जून को शाम 4 बजे पुराने कलेक्ट्रेट भवन के स्ट्रांग रूम से इंजीनियरिंग कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम बंद पेटियों में ले जाया जाएगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रेयस गोखले ने बताया कि तहसीलदार हुजूर डाक मतपत्रों के बक्से परिवहन करने के लिए उपयुक्त वाहन तथा

चार कोटवारों की तैनाती करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उम्मीदवारों तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से स्ट्रांग रूम खुलने के समय तथा इंजीनियरिंग कालेज में स्ट्रांग रूम बंद करते समय उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

———

 

 

 

Share This Article