भोपाल. 14 अप्रैल. ग्रीष्मकाल में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त रेल यातायात को क्लियर करने के उद्देश्य से 01431/01432 पुणे-गोरखपुर-पुणे के मध्य 5 अप्रैल से 29 जून तक दोनों दिशाओं में 13-13 ट्रिप कुल 26 ट्रिप ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाये जाने का निर्णय लिया है।
01431 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन यह विशेष गाड़ी दिनांक 05.04.2024 से 28.06.2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को पुणे से 16.15 बजे प्रस्थान कर प्रत्येक शनिवार को 04.45 बजे इटारसी स्टेशन आकर 04.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 06.35 बजे भोपाल स्टेशन आकर 06.40 बजे भोपाल स्टेशन से प्रस्थान कर 09.10 बजे बीना स्टेशन आकर 09.15 बजे बीना स्टेशन से प्रस्थान कर प्रत्येक शनिवार को 21.00 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुचेगी।
01432 गोरखपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन यह विशेष गाड़ी दिनांक 06.04.2024 से 29.06.2024 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे बीना स्टेशन आकर 13.30 बजे बीना स्टेशन से प्रस्थान कर, 16.10 बजे भोपाल स्टेशन आकर 16.15 बजे भोपाल स्टेशन से प्रस्थान कर 18.10 बजे इटारसी स्टेशन आकर 18.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, प्रत्येक सोमवार को 06.25 बजे पुणे स्टेशन पहुचेगी।
कोच कम्पोजीशन – 22 डिब्बों वाली इस गाड़ी में 02 तृतीय वातानुकूलित शयनयान, 16 शयनयान, 02 सामान्य(जनरल) श्रेणी एवं 02 एस.एल.आर.डी. के डिब्बें रहेंगे।
हाल्ट – यह गाड़ियॉं दोनों दिशाओं में दौंड छोर लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा जंक्शन, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन, उरई, कानपुर सेन्ट्रल, लखनऊ, गौंडा, मनकापुर, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर रूकेगी।
इन ट्रेनों का बढ़ाया विस्तार
– संख्या 04715 बीकानेर साई नगर शिरडी स्पेशल एक्सप्रेस अब यह ट्रेन 29 जून तक बीकानेर से प्रति शनिवार को चलेगी। 04716 साई नगर शिरडी बीकानेर स्पेशल एक्सप्रेस अब यह ट्रेन 30 जून को साई नगर शिरडी से प्रति रविवार को चलेगी।
– गाड़ी संख्या 09715 हिसार तिरुपति स्पेशल एक्सप्रेस 25 मई तक हिसार से प्रति शनिवार को चलेगी। 09716 तिरुपति हिसार स्पेशल एक्सप्रेस 28 मई तक प्रति मंगलवार को चलेगी।
– संख्या 09324 इंदौर पुणे स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 26 जून तक इंदौर से प्रति बुधवार को चलेगी. 09323 पुणे इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस 27 जून तक पुणे से प्रति गुरुवार को चलेगी।
