सतना , मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 16 जनवरी को चित्रकूट के प्रस्तावित भ्रमण के दृष्टिगत कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर तैयारियो के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, अपर कलेक्टर ऋषि पवार, एसडीएम जितेंद्र वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर वर्मा ने पुलिस अधीक्षक गुप्ता एवं अधिकारियों के साथ मझगवां विकासखंड के ग्राम पटना कला हाईस्कूल के बगल के मैदान में 16 जनवरी को प्रस्तावित विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने चित्रकूट पहुंचकर उद्यमिता परिसर, विवेकानंद सभागार तथा हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के रजत जयंती भवन के सभागार की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
