मैहर के गांव-गांव पहुंच रही विकसित भारत संकल्प यात्रा

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना, विकसित भारत संकल्प यात्रा मैहर जिले भर में लगातार आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के तहत लगाए गए शिविरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी वाली गाड़ी से शासन की सभी प्रमुख योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को मैहर जिला अंतर्गत कुडवा, मझगवां, धनवाही, कोयलारी, धौरहरा, मौहट बूढाबाउर, सरिया में आयोजित हुई। विकासखंड अमरपाटन अंतर्गत धौरहरा और मौहट ग्राम में पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत और शिविर का शुभारंभ किया। उन्होने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी गरीबों के विकास के लिये अथक प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचकर वंचित हितग्राहियों को लाभान्वित कर रही है। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने उपस्थित जनों को शपथ दिलाई कि भारत को साल 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। कार्यक्रम में सभापित महिला बाल विकास तारा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष माया पाण्डेय, उपाध्यक्ष मनोज पटेल, विजय पटेल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article