रीवा में बोरवेल में गिरे बच्चे की हुई मौत

Satnafirst Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रीवा. 15 अप्रैल. दो दिन पहले बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम मयंक को बचाया नहीं जा सका. उसकी मौत हो गई है. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि दो दिन पहले खुले बोरवेल में गिरे छह साल के बच्चे को कई एजेंसियों की अथक कोशिशों के बाद भी बचाया नहीं जा सका.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे मनिका गांव में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चा बोरवेल में उस वक्त गिर गया था जब वो वहां खेल रहा था. अधिकारियों ने पहले कहा था कि वह लगभग 40 फीट की गहराई में फंसा हुआ था.  जिस बोरवेल में बच्चा गिरा था वो हीरामणि मिश्र नाम के शख्स की खेत में था जहां हार्वेस्टर से गेंहू की कटाई की जा रही थी. उस बोरवेल को पानी के लिए खोदा गया था लेकिन उसमें पानी नहीं होने की वजह से उसे खुला छोड़ दिया गया था.

घंटे की मशक्कत के बाद भी नहीं बची मयंक की जान

रीवा में बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत मध्य प्रदेश के रीवा में 40 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी बोरवेल में गिरे बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी. संकरे गड्ढे में बच्चे के फंसे होने की वजह से उसे समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका. इसको लेकर जिले की डीएम प्रतिभा पाल ने कहा कि 40 घंटे के बचाव अभियान के बाद भी हम बच्चे को नहीं बचा पाए.

Share This Article