मैहर 9 फरवरी. कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने अमरपाटन और रामनगर के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. कलेक्टर बाटड ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नगरीय क्षेत्र में संचालित भिटारी स्कूल एवं देवराजनगर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होने बच्चों को दिये जाने वाले मध्यान्ह भोजन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत पंचायत भवन का निरीक्षण किया और बगल में बनाये जा रहे अनाज गोदाम कार्य के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने पंचायत भवन में गांव के सरपंच सहित प्रतिनिधियों से गांव के विकास पर भी चर्चा की। उन्होने भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत गिधैला में राजस्व महाअभियान कैंप में पहुंचकर अभियान की प्रगति के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने देवराजगनर की हायर सेकण्डरी स्कूल के भ्रमण के दौरान स्कूल की जर्जर स्थिति का जायजा लिया और भवन मरम्मत के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में कलेक्टर ने रामनगर अस्पताल पहुंचकर सभी कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं को निरीक्षण किया। इसी प्रकार कलेक्टर रानी बाटड ने अमरपाटन के पड़क्का में बन रहे सीएम राईज स्कूल निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होने ठेकेदार से जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये। इस दौरान मौके पर अमरपाटन एसडीएम आरती यादव, तहसीलदार रामदेव साकेत, रामनगर तहसीलदार अनुराग मरावी, सीइओ मुन्नीलाल प्रजापति सहित राजस्व अमला एवं अधिकारी मौजूद रहे।
