कलेक्टर मैहर ने की पीएससी परीक्षा आयोजन की समीक्षा

Satnafirst Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सतना,  17 जून. मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने कलेक्ट्रेट सभागार में 23 जून को होने वाली एमपीपीएससी परीक्षा के आयोजन को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य सेवा परीक्षा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा लोक सेवा आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित करवाई जाये। बैठक में बताया गया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजत होगी। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी प्रातः 9ः30 बजे तक प्रवेश करेंगे। प्रातः 9ः45 बजे से 10 बजे तक ओएमआर शीट का वितरण किया जायेगा। वास्तविक परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2ः15 बजे से 4ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी.

कलेक्टर ने कहा की केंद्र में पीने के पानी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिये लिए ड्यूटी मै तैनात किये गये कार्मिकों को प्रशिक्षित करें। ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिये मॉकड्रिल के माध्यम से शिक्षको को प्रशिक्षित कर सकते है। इस अवसर पर सरस्वती विद्यालय केंद्र अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और सहायक केंद्राध्यक्ष प्रह्लाद दिवेदी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share This Article