बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग नहीं हो – कलेक्टर

Satnafirst Desk
3 Min Read

– बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में कलेक्टर मैहर ने ली बैठक

सतना . कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने शुक्रवार को विवेकानंद महाविद्यालय के सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा आयोजन की तैयारी और व्यवस्था के संबध में समीक्षा बैठक की।
कलेक्टर बाटड ने शिक्षको और प्राचार्यों को निर्देशित किया कि मंडल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा सेंटर में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाये। परीक्षा ड्यूटी में संलग्न अधिकारी-कर्मचारी ध्यान रखें कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता भंग नहीं होनी पाये।
कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा केन्द्र परिसर में किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन पाया गया तो कठोर कार्यवाही करने से परहेज नहीं करें। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा के दौरान सभी के मोबाइल फोन बंद कर जमा रहेंगे। सुरक्षाकर्मी के पास मोबाइल मौजूद रहेगा। ताकि परीक्षा की मौजूदा जानकारी अधिकारी के साथ साझा की जा सके।
बैठक में कलेक्टर बाटड ने अधिकारियों से कहा कि परीक्षा केन्द्र में अनुशासन बनाए रखते हुए बोर्ड परीक्षाएं संपन्न कराएं। परीक्षा केन्द्र में विद्यार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, आदि की समुचित व्यवस्था करें। परीक्षा केन्द्र के बाहर मोबाइल फोन सुरक्षित रखने के लिए भी उचित प्रबंध करें। साथ ही परीक्षा हॉल में पीने के पानी की विशेष व्यवस्था के साथ कुछ जरूरी दवाइयों के रखने के निर्देश भी कलेक्टर ने दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी होने पर विभागीय अधिकारी एवं एसडीएम को सूचना देने में किसी प्रकार से हिचकिचाए नही। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ परीक्षित झाड़े, अमरपाटन एसडीएम आरती यादव, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित उपस्थित रहे।

शिक्षकों को कार्यमुक्त न करने के निर्देश

WhatsApp Group Join Now

स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं कि प्रदेश के सीएम राइज विद्यालयों से जिन शिक्षकों के स्थानांतरण दिसम्बर-2023 एवं जनवरी-2024 में ऑनलाइन जारी किये गये हैं, उन्हें कार्यमुक्त न किया जाये। यह निर्णय बोर्ड की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इन शिक्षकों को अब 15 अप्रैल, 2024 के बाद ही कार्यमुक्त किया जा सकेगा।

Share This Article