यात्रीगण ध्यान दे – नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कुछ ट्रेनें रहेगी निरस्त

Satnafirst Desk
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

जबलपुर. अगर आप अगले सप्ताह कटनी लाइन पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़े, दरअसल रेल प्रशासन जबलपुर मण्डल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड पर दोहरीकरण रेललाइन को जोड़ने छतैनी, ब्यौहारी, दुबरी कलाँ और विजयसोता स्टेशनों पर प्री-एनआई एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनें निरस्त कर रही है. इस दौरान पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने और गुजरने वाली गाड़ियों को रद्द किया गया है।

इस कार्य के पूर्ण होने के बाद गाड़ियों की समयबद्धता में सुधार होगा, रेलगाड़ियों की गति में वृद्धि होगी, परिणामस्वरुप रेल यात्रियों का कीमती समय बचेगा।

ये ट्रेनें रहेगी निरस्त

अपने प्रारंभिक स्टेशन से निम्नलिखित तारीखों को रवाना होने वाली रेलगाड़ियाॅं निरस्त रहेंगी –

1) गाड़ी संख्या 06623/06624 कटनी-बरगवां-कटनी मेमू स्पेशल गाड़ी 10 फरवरी से 24 फरवरी तक रद्द रहेगी।

2) गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 09 फरवरी से 24 फरवरी तक तथा गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली- जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी तक रद्द रहेगी।

3) गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 10, 14, 17 एवं 21 फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 13, 15, 20 एवं 22 फरवरी को दोनों दिशाओं में चार-चार ट्रिप रद्द रहेगी।

4) गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली- निजामुद्दीन एक्सप्रेस दिनांक 11 एवं 18 फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 22168 निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस दिनांक 12 एवं 19 फरवरी को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी।

5) गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 एवं 19 फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 एवं 21 फरवरी को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी।

6) गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस 12 एवं 19 फरवरी 2024 को तथा गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस 15 एवं 22 फरवरी को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी।

7) गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी- अजमेर एक्सप्रेस 09, 16 एवं 23 फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस  11, 18 एवं 25 फरवरी को दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप रद्द रहेगी।

8) गाड़ी 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 14 एवं 21 फरवरी को तथा गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता- अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 एवं 24 फरवरी को दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करे।

Share This Article